फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sector Magistrate was in Lucknow leaving his examination duty, report

Hardoi News: परीक्षा ड्यूटी छोड़ लखनऊ में थे सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिपोर्ट

Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sector Magistrate was in Lucknow leaving his examination duty, report
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में कॉपियां लिखवाए जाने के मामले में एसटीएफ की कार्रवाई के बाद नई परतें खुल रही हैं। नया खुलासा शुचितापूर्ण परीक्षा कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिन सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई थी वह परीक्षा वाले दिन लखनऊ में थे।
विज्ञापन



ड्यूटी में लापरवाही और कर्तव्यों का पालन न करने पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश उपाध्याय के खिलाफ कछौना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच बघौली पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापकों के मकानों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को सॉल्वरों से लिखवाते समय पकड़ा गया था। यह कार्रवाई डीएम के स्तर से बनाए गए सेक्टर संख्या-22 के अंतर्गत आने वाले जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज कटियामऊ गढ़ी और जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज दलेलनगर में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस सेक्टर के लिए डीएम ने नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश उपाध्याय को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया था। मजिस्ट्रेट के रूप में संबंधित केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ कराने की जिम्मेदारी राजेश उपाध्याय को सौंपी गई थी।


एसटीएफ की कार्रवाई के बाद डीएम एमपी सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि अधिशासी अभियंता परीक्षा केंद्र छोड़कर लखनऊ में थे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम-2024 और बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed