फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   School Inspection in BSA

स्कूलों में गड़बड़ी देख बीएसए का चढ़ा पारा

Sat, 07 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 07 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
School Inspection in BSA

परिषदीय स्कूलों में टीचरों की उपस्थित सुनिश्चित

विज्ञापन
करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से स्कूलों के औचक निरीक्षण में भारी अनियमितता मिलने पर बीएसए भड़क उठे और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे विभागीय टीचरों में हड़कंप मचा हुआ है।

बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने शुक्रवार को विकास खंड टोडरपुर, शाहाबाद और हरियावां के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक मोहद्दीनपुर में शैक्षिक स्तर निमभन मिला। इस पर प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया। प्राथमिक उमरौली के निरीक्षण में विद्यालय जीर्णशीर्ण अवस्था में मिला।

इस पर जेई को पुराने खंडहर भवन को नीलाम कराने के निर्देश दिए। जूनियर हाई स्कूल उमरौली में विद्यालय परिसर काफी गंदा मिला। विद्यालय में विद्यार्थियों के उपस्थित कम पाई गई। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक एलापुरवा में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश सिंह अनुपस्थित मिले। विद्यालय में विद्यार्थी कम मिले।

इस पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक पन्योरा और जूनियर हाई स्कूल के बच्चे एक ही स्थान पर बैठे मिले। जूनियर हाईस्कूल जीर्ण शीर्ण अवस्था में मिला। जिस पर उसकी जेई से जांच करने के निर्देश दिए गए।

प्राथमिक भम्मापुरवा में प्रधानाध्यापिका उमा बाजपेई का अवकाश प्रार्थना पत्र बगैर अधिकारी के स्वीकृत के मिला। विद्यालय 105 में 25 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

इधर हरियावां एबीआरसी विनोद कुमार के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सेवा के सहायक अध्यापक विवेक द्विवेदी अनुपस्थित मिले। इस पर उनके विरूद्ध कार्रवाई को बीएसए को आख्या दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed