फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Saved the life of a young man found in an unconscious state by giving CPR.

Hardoi News: अचेत अवस्था में मिले युवक की सीपीआर देकर बचाई जान

Sun, 03 Nov 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Saved the life of a young man found in an unconscious state by giving CPR.
हरदोई। मल्लावां पुलिस शनिवार की रात एक युवक के लिए फरिश्ता बनकर आई। गश्त के दौरान सड़क पर अचेत मिले युवक को पुलिस कर्मी ने सीपीआर (सीने को दबाकर सांस) दी। जिसके बाद युवक के शरीर में कुछ हलचल होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव के पास गश्त करने निकले युवक को मोटर साइकिल से गिरकर बेहोश पड़ा देखा। गश्त कर रहे सिपाहियों ने पास जाकर देखा तो युवक की सांस नहीं चल रही थी। जिस पर सिपाहियों ने सड़क पर ही युवक को सीपीआर दी। काफी देर तक सीपीआर देने के बाद युवक के शरीर में हलचल हुई। जिसके बाद युवक को मल्लावां के सामुदायिक केंद्र पर भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि युवक मोहम्मद मोइन थाना कछौना के बालामऊ के रहने वाले हैं और उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed