फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sarkaar ki budhi sudhi ko yagg

सरकार की बुद्धि शुद्धि को कांग्रेसियों ने दी आहूतियां

Sat, 25 Jul 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
sarkaar ki budhi sudhi ko yagg
फोटो-8-वैटगंज स्थित आवास पर कैंप कार्यालय में प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करते जिला स? - फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है। इसके विरोध में शनिवार को कांग्रेस जिला सेवादल के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन कर आहुतियां दीं। पदाधिकारियों ने योगी जी रहम करो जैसी पंक्तियां गुनगुनाईं।
विज्ञापन

शनिवार को वैटगंज स्थित आवास पर हवन करते हुए जिला सेवादल अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने रघुपति राघव राजाराम, मोदी, योगी को सद्बुद्धि दे भगवान पंक्तियां गुनगुनाईं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था से आम जनमानस में भय व्याप्त है। भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। चारों तरफ भय, भूख व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। विपक्षी जब आवाज उठाते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इस मौके पर अरविंद यादव, सर्वेश कुशवाहा, सत्य प्रकाश बाजपेई, राजेश कुशवाहा, राजेंद्र राठौर, ओम प्रताप सिंह, संजय कुमार, साजिद मंसूरी, अभिषेक शुक्ल, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed