{"_id":"5eb2f3b38ebc3ee53242005b","slug":"sarab-ke-rupye-na-dene-per-hui-thi-hatya-hardoi-news-knp5588264127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के रुपये न देने पर हुई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के रुपये न देने पर हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। बघौली थाना क्षेत्र में बम्हनाखेड़ा ईंट-भट्ठे के निकट युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना का खुलासा हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया है। आरोपी ने शराब के बकाया रुपये न देने पर युवक की हत्या ईंट से सिर कूंच कर करने की बात स्वीकारी है। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी पुलिस ने बरामद की है।
बीती 20 मार्च की सुबह बम्हनाखेड़ा ईंट-भट्ठे के निकट ईंट से सिर कूंचकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक की शिनाख्त इंद्रेश पुत्र हेतम निवासी केहररमऊ थाना सुरसा के रूप में हुई थी। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। थानाध्यक्ष बघौली फूलचंद्र सरोज ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला था कि ग्राम मुनेंद्रपुरवा निवासी मुनीश पुत्र नैया का इंद्रेश के साथ रुपयों के लेन-देन का विवाद था और इसी के चलते उसकी हत्या की गई। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने खजुरमई तिराहा के निकट से मुनीश को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष को मुनीश ने बताया है कि उसने अवैध शराब कई बार इंद्रेश को दी थी और इसके रुपये इंद्रेश पर बाकी थे। 19 मार्च की रात भी इंद्रेश ने शराब मंगवाई थी और जब उसने रुपये मांगे तो इंद्रेश ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी के चलते उसने इंद्रेश की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुनीश के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद हो गई है।