फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Santa Clause in chilly weather appeared in Kinder

सर्द मौसम में किन्डर में दिखे सेंटा क्लाज

Sun, 21 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 21 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Santa Clause in chilly weather appeared in Kinder

स्प्रिंग डेल्स किन्डर गार्टेन में शनिवार को नन्हे मुन्नों ने न रंग बिरंगी ड्रेसों को धारण कर क्रिसमस का पर्व मनाया, बल्कि विभिन्न खेलों के  माध्यम से मौज मस्ती भी की। प्रधानाचार्या ने बच्चों को प्रभु ईशु का प्रेम का संदेश बच्चों को भी सिखाया।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र में स्थित स्प्रिंग डेल्स किन्डर गार्टेन स्कूल के बच्चों ने स्कूल में क्रिसमस मनाया। स्कूल में सर्दी की छुट्टियां शुरू होने से पहले आखिरी दिन क्रिसमस पूरे उत्साह के बीच मनाया गया। प्रधानाचार्या अदिती गौड़ ने प्रभु ईशु के प्रेम का संदेश समझाया। आपस में प्रेम से एवं मिलजुल कर रहना सिखाया।
विज्ञापन


बच्चों ने टीचरों आरती मेहरा, निधि सिंह, आरती गुप्ता, मेधा शुक्ला, दिपाली अग्रवाल, पारुल गुप्ता, रूपाली गुप्ता के साथ कई खेल खेले। उन्होंने म्यूजिकल चेयर खेला खेला। फ्र ाग रेस, टाफी रेस में भी बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान सभी ने प्रभु ईशु के भजन भी गाए तथा विश्व शांति की कामना की। टीचरों ने बच्चों को टाफी और चाकलेट आदि का वितरण किया और क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेसों में नजर आए। जिनमें स्कूल की अर्नी, एजल, तान्या, रायमा, रिया, सार्थक, वृन्दा, अंश अग्रवाल, शशलीन, महिमा, अदविका, रूद्रांश, शौर्य प्रताप, नियति, ऐश्वर्य, काव्या, कुशाग्र, इशिता, इशांत, सेमुल, फलक, इफ्फत, सान्वी, विराज, भव्या, अराध्या आदि ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed