{"_id":"68fd04bc98a34c04dd0f97ee","slug":"sanitation-workers-upset-with-the-working-style-of-the-councilors-husband-went-on-strike-hardoi-news-c-213-1-hra1001-139326-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सभासद पति की कार्यशैली से नाराज सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सभासद पति की कार्यशैली से नाराज सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
विज्ञापन
फोटो 26: नगर पंचायत कार्यालय गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद
बेनीगंज। सभासद पति की कार्यशैली से नाराज सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय गेट पर धरना शुरू किया है। मांग की कि समस्या का समाधान न होने तक काम नहीं किया जाएगा। काम न करने का नारा लगाते हुए काम बंद कर दिया।
नगर पंचायत बेनीगंज में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र शनिवार को सौंपा। बताया कि मोहल्ला चमारन टोला की सभासद शशिकला के पति राजेश चौधरी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर नाजायज परेशान करते हैं। सफाई कर्मियों ने जाति सूचक गालियां दिए जाने का भी आरोप लगाया है।
उनके व्यवहार से परेशान होकर कर्मचारियों ने काम बंद करने और हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मी अभिषेक कुमार, आकाश कुमार, अजितेश, संदीप कुमार, प्रताप, समेत सभी सफाईकर्मी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी का कार्यभार देख रहे संडीला के उप जिलाधिकारी न्यायिक संजय अग्रहरि ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। बैठकर मामला सुलझा लिया जाएगा।