{"_id":"6a4fddda7f6e65803c0f9ca1","slug":"sanitation-worker-dies-of-electric-shock-at-atm-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152843-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एटीएम में करंट से सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एटीएम में करंट से सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन
फोटो- 23- मनोज। फाइल फोटो
हरदोई। शहर में बावन चुंगी स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मी को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे साथी सफाई कर्मी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्योरा के मजरा रुकमनापुर निवासी मनोज (42) पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती इन दिनों मल्लावां विकास खंंड के सुमेरपुर गांव में थी। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी कर दोपहर बाद साथी सफाई कर्मी मनोज कुमार के साथ वापस आए थे। मनोज कुमार ने बताया कि मनोज ने उन्हें बावन चुंगी पर उतार दिया और पास ही लगे एटीएम से रुपये निकालने चला गया।
एटीएम छूते ही मनोज को करंट लग गया और वह तड़पने लगा। शोर सुनकर वह भी एटीएम के पास पहुंच गया और डंडे से मनोज को एटीएम से अलग किया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में मां फूलकुमारी पत्नी रीतू देवी, दो बेटियां और एक बेटा है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।