फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sandila rob matter raised in front of cm

मुख्यमंत्री के सामने उठाया रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का मामला

Wed, 04 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
sandila rob matter raised in front of  cm
संडीला (हरदोई)। विधायक राजकुमार अग्रवाल ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय में मुलाकात की। विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याएं रखीं और उनका निस्तारण कराने के लिए पत्र सौंपा। विधायक ने बताया कि कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग अरसे से लंबित है। ब्रिज निर्माण के लिए एसडीएम व डीएम की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। उसे स्वीकृत कर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, ताकि क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संडीला कस्बे की दूरी हरदोई और लखनऊ, दोनों ओर से 55 किलोमीटर है। हरदोई से लखनऊ को जोड़ने वाला मार्ग हाईवे है, इस पर हादसे भी होते रहते हैं। वहीं बीमार लोगों को अच्छे इलाज के लिए हरदोई व लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ती है। इसलिए संडीला में आमजन के हित के लिए ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

विधायक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के भरावन ब्लॉक में बालिका डिग्री और इंटर कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता है। साथ ही विधायक ने यात्रियों की बड़ी संख्या के मद्देनजर नगर में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की दरकार बताई। विधायक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं को जल्द निस्तारित कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed