फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sandhya aur sudhir ko 3-3 block ki jimmedari

संध्या और सुधीर को तीन-तीन ब्लाकों की जिम्मेदारी

Mon, 08 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
sandhya aur sudhir ko 3-3 block ki jimmedari
हरदोई। खंड विकास अधिकारियों की कमी से जूझ रहे जनपद में तैनात दो खंड विकास अधिकारियों को अब तीन-तीन विकास खंडों का जिम्मेदारी सौंपी गई है। टड़ियावां में तैनात चर्चित खंड विकास अधिकारी संध्या रानी को हरियावां के साथ अब पिहानी का भी प्रभार सौंपा गया है। सोमवार को सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए।
विज्ञापन

जनपद में कुल 19 विकास खंड हैं। इसके सापेक्ष जिले में सिर्फ आठ खंड विकास अधिकारी ही तैनात थे। इनमें भी बेंहदर की बीडीओ सुधा आर्या को बीते दिनों शासन ने निलंबित कर ग्राम्य विकास आयुक्त के कार्यालय से संबद्ध कर दिया। ऐसे में जनपद में सिर्फ सात खंड विकास अधिकारी ही बचे। अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को बीडीओ का प्रभार देकर जैसे-तैसे व्यवस्था चलाई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को खंड विकास अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। टड़ियावां में तैनात बीडीओ संध्यारानी को पिहानी का भी प्रभार सौंपा गया है। उनके पास पहले से ही हरियावां का भी प्रभार है। इसी तरह संडीला के खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार को बेंहदर का भी प्रभार सौंपा गया है। उनके पास भरावन का अतिरिक्त प्रभार पहले से था। इसके अलावा अमरेश चौहान अहिरोरी और कोथावां के, रोहिताश्व कुमार कछौना और सांडी के, मयंक द्विवेदी माधौगंज और मल्लावां के, ऋषिपाल सिंह टोडरपुर और शाहाबाद के खंड विकास अधिकारी बने रहेंगे। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक आरके श्रीवास बावन का, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश सुरसा का और उपायुक्त स्वत: रोजगार विपिन चौधरी पहले की तरह ही बिलग्राम का कार्यभार देखते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव ने खुद ही जताई थी प्रभार छोड़ने की इच्छा
अभी तक पिहानी के खंड विकास अधिकारी का प्रभार सहायक निबंधक सहकारिता पीके शुक्ला संभाल रहे थे। पिहानी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत के कार्यों को लेकर खींचतान को देखकर उन्होंने खुद ही प्रभार छोड़ने की इच्छा जताते हुए पत्र भी जनपद के जिम्मेदार अफसरों को भेजा था। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र पंचायत के कार्यों के भुगतान को लेकर उठापटक पिहानी में मची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed