फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   samadhan diwas

नियमित खोला जाए किसान सम्मान योजना का काउंटर: डीएम

Wed, 19 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
संडीला। तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सांसद अशोक रावत ने भी संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के साथ आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 226 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों की सुनवाई के दौरान डीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि का काउंटर नियमित रूप से खोला जाना चाहिए। जिससे किसानों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

सांसद अशोक रावत ने कहा कि अधिकारी शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन कर पात्रों को लाभांवित किया जाए। समाधान दिवस से निकल रहे डीएम से मुलाकात कर परिसर मेें मौजूद किसानों ने बताया कि तहसील में बनाया गया किसान सम्मान निधि योजना का काउंटर अधिकांशता बंद रहता है।
विज्ञापन

काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते। शिकायत मिलने पर डीएम ने डीएम जिला कृषि अधिकारी व संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। कहा कि योजना का काउंटर प्रतिनिधि खोला जाए और किसानों को उचित जानकारी मुहैया कराई जाए। अगर इस संबंध में दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी ज्ञानंजय सिंह, सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव, एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव व तहसीलदार अम्बिका चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला। डीएम पुलकित खरे ने तहसील परिसर में बनाए गए गांधी उपवन का उदघाटन किया। डीएम ने उपवन में लगी गांधी प्रतिमा का लोकार्पण किया और इस कार्य के लिए एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव को बधाई दी। कहा कि सभी तहसील परिसरों में इसी तरह के गांधी उपवन विकसित किए जाएंगे। यहां एडीएम संजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed