{"_id":"5ec018a88ebc3e902b0f782d","slug":"salary-hasbeen-stoped-by-carelessnes-hardoi-news-knp560475320","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही पर सीडीओ ने तीन सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर सीडीओ ने तीन सचिवों का वेतन रोका
विज्ञापन
फोटो-32- मुरादपुर में शौचालय निर्माण का जायजा लेने पहुंची सीडीओ निधि गुप्ता वत्स व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की हकीकत परखी।
इस दौरान शौचालय निर्माण के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए सीडीओ ने तीन ग्राम सचिवों और खंड प्रेरक का वेतन रोक दिया है। संबंधित ग्राम सचिवों को आरोप पत्र देने और ग्राम प्रधानों को भी नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ ने शुक्रवार को सबसे पहले ग्राम पंचायत टेनी में शौचालय निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे शौचालय मिलने और निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उन्होंने ग्राम सचिव ए के श्रीवास्तव के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।
इसके साथ ही ग्राम प्रधान राममोहन को नोटिस जारी करने का निर्देश भी डीपीआरओ को दिया है। इसी तरह ग्राम पंचायत जफरपुर में शौचालय निर्माण के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने और ग्राम प्रधान के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मुरादपुर में 189 शौचालयों के सापेक्ष एक भी शौचालय का निर्माण शुरू न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने व तीन दिन के अंदर शौचालय निर्माण का कार्य हर हाल में शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ ने सभी संबंधित गांवों में शौचालयों का निर्माण शुरू होने तक संबंधित ग्राम सचिवों और खंड प्रेरकों का मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने एडीओ पंचायत कमलेश कुमार तिवारी को निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के बाद वह गांवों का निरीक्षण कर फोटो युक्त आख्या उपलब्ध कराएं।