{"_id":"65146c171218d5016d00cd04","slug":"salary-and-honorarium-of-18-including-five-cdpos-stopped-due-to-negligence-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4244-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापरवाही पर पांच सीडीपीओ सहित 18 का वेतन-मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापरवाही पर पांच सीडीपीओ सहित 18 का वेतन-मानदेय रोका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पोषण माह के तहत होने वाली गतिविधियों और उनकी फोटो पोर्टल पर अपलोड कराए जाने में पांच बाल विकास परियोजनाओं की स्थिति पिछड़ी मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पांचों परियोजनाओं की इंचार्ज बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), सुपरवाइजर और ब्लॉक कोआर्डिनेटर के वेतन-मानदेय पर रोक लगा दी है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही गांवों में विभिन्न गतिविधियों को पोषण माह में संचालित कराए जाने का कार्यक्रम दिया गया है। गतिविधियों की फोटो पोर्टल पर अपलोड कराए जाने की व्यवस्था दी गई है। बुधवार को वर्चुअल समीक्षा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक ने यहां की परियोजना सुरसा, शाहाबाद, भरखनी, हरपालपुर व कछौना की स्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। गतिविधियों के साथ ही फोटो अपलोड कराए जाने की प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश भी दिए।
इंचार्ज जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि परियोजना सुरसा, शाहाबाद, भरखनी, हरपालपुर व कछौना की इंचार्ज सीडीपीओ, आठ सुपरवाइजर का सितंबर के वेतन और पांच ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का मानदेय रोक दिया गया है।