फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Salaries of Municipal Education Officer and two BEOs stopped, notice to five BEOs

Hardoi News: नगर शिक्षाधिकारी और दो बीईओ का वेतन रोका, पांच बीईओ को नोटिस

Thu, 28 Nov 2024 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Salaries of Municipal Education Officer and two BEOs stopped, notice to five BEOs
हरदोई। मध्याह्न भोजन योजना को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। बच्चों तक भोजन का वितरण न होने से सीएम डैशबोर्ड पर भी हरदोई की स्थिति ठीक प्रदर्शित नहीं हो रही है। बच्चों की कम उपस्थिति और भोजन वितरण में लापरवाही पर नगर शिक्षाधिकारी और दो खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) के वेतन पर रोक लगाई गई है। छह विकास खंडों के खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पका-पकाया भोजन वितरित किए जाने की व्यवस्था है। इसका ऑनलाइन पोर्टल पर ब्योरा भी फीड किया जाता है। लगातार समीक्षा में हरदोई की स्थिति खराब रहने पर डीएम एमपी सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर शिक्षाधिकारी डीएल राना, हरियावां के बीईओ छोटे लाल, टड़ियावां के अनुज सक्सेना के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बताया कि ऐसे ही लापरवाही के लिए अहिरोरी के बीईओ उदयभान, भरावन व संडीला के ब्रजेश त्रिपाठी, पिहानी की प्रियंका सिंह, सांडी व सुरसा की सीमा गौतम से जवाब-तलब किया गया है। सात दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। बताया कि बच्चों की कम उपस्थिति और भोजन वितरण न होने पर टड़ियावां विकास खंड के 53 शिक्षक और नगर क्षेत्र के चार प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है। नगर क्षेत्र के चार इंटर काॅलेज प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed