{"_id":"6ad11d37e8f3896fd60ceba1","slug":"salaries-of-10-panchayat-secretaries-withheld-due-to-delays-and-negligence-in-work-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158528-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: काम में देरी और लापरवाही पर 10 पंचायत सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: काम में देरी और लापरवाही पर 10 पंचायत सचिवों का वेतन रोका
विज्ञापन
हरदोई। पंचायतीराज विभाग के कामों में देरी और लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लापरवाही और देरी पर 10 पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।
डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को अंत्येष्टि स्थल और पंचायत भवन सहित अन्य विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि गांवों में कराए जाने वाले कार्यों में तेजी लाई जाए। काम में अनावश्यक देरी न की जाए इससे विभाग और जनपद की प्रगति प्रभावित होती है। समय से काम न होने पर लोगों को योजना का लाभ भी समय से नहीं मिल पाता है। उन्होंने ब्लॉकवार कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
बताया कि विकास खंड कोथावां की नेवादा लोचन के पंचायत सचिव कमल तिवारी, बेनीगंज देहात के संतोष कुमार, हरैया के लक्ष्मी नारायण, हरियावां की रहीमपुर के जितेंद्र वर्मा, पिपरी नेवादा के कौशलेंद्र राजपूत, बावन की लोनार के गौरव जगदीश मिश्रा, पिहानी की एड़ाखेड़ा के अमित कृष्ण श्रीवास्तव, टड़ियावां की पुरवा देवरिया के प्रेम पाल अरुण, जरौना के प्रवीण वर्मा और अहिरोरी की केसवन के पंचायत सचिव उज्ज्वल यादव का लापरवाही पर अक्तूबर माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई। संबंधित सहायक विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गांवों में विकास और सफाई कार्यों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्राप्त कराएंगे।