{"_id":"602bf9dc8ebc3ee94f44dbe6","slug":"sahab-awaas-dilwa-do-hardoi-news-knp612256995","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब ... आवास दिला दो, टूटी कोठरी में रह रहे हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब ... आवास दिला दो, टूटी कोठरी में रह रहे हैं बच्चे
विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में महिला की शिकायत सुनते डीएम अविनाश कुमार व मौजूद एसपी अनुराग
- फोटो : HARDOI
हरदोई। आय का कोई साधन नहीं है साहब, जैसे-तैसे गुजारा हो रहा है। छह बच्चे हैं, रहने को एक कच्ची कोठरी है, वह भी पूरी तरह से टूट चुकी है। साल भर से दौड़ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एक आवास दिला दो... बड़ी कृपा होगी। सदर तहसील में चल रहे समाधान दिवस में अहिरोरी के ग्राम जलालपुर निवासी सुमन की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम अविनाश कुमार व एसपी अनुराग वत्स की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित हुए समाधान दिवस में कुल 67 शिकायतें आईं। इसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को पूरी पारदर्शिता के साथ दिया जाए। सडक़, बिजली व पानी समेत अन्य भूमि विवाद से संबंधित मामलों को विशेष गंभीरता से लिया जाए। यही मामले आगे जाकर बड़े विवाद की वजह बनते हैं। इन्हें समय पर निस्तारित करा दिया जाए तो व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी।
एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने क्षेत्रों मेें विशेष चौकसी बरतें, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। कहा कि जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं, इसके दृष्टिगत पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। समाधान दिवस में निस्तारित न होने वाली शिकायतों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। यहां एसडीएम सदर सौरभ दुबे व तहसीलदार रामवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।