फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in road accidents, 13 injured

सड़क हादसों में दो की मौत, 13 लोग घायल

Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, 13 injured
दुर्घटना मे बुरी तरह क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : amarujala

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


पिहानी इलाके के देहलिया गांव में दो वर्षीय मासूम बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। बुधवार देर शाम गांव निवासी गुड्डू का दो वर्षीय पुत्र अरवाज अन्य बच्चों के साथ पड़ोस में खड़े हनीफ के ट्रैक्टर के पास  खेल रहा था। इस बीच ट्रैक्टर निकालने के प्रयास में बच्चा पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। आपसी सुलह- समझौते के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मल्लावां क ोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाइवे पर गुरुवार को दो ट्रक ों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। मृतक उन्नाव का निवासी था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्नाव के बांगरमऊ थाना के सुल्तानपुर गांव निवासी सुरेश (50) मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गांव से एक ट्रक भूसी भरने माधौगंज जा रहा था। जिस पर सुरेश के साथ गांव के कुछ और मजदूर भी थे। मल्लावां क ोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बरौना मोड़ के पास दूसरे ट्रक से आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में सुल्तानपुर गांव निवासी अमर सिंह (35), हरीराम (30), श्यामू (35), प्रमोद (28), दीवान (40), सरवन (32), रामशंकर (30)  घायल हो गए।

जबकि दूसरे ट्रक का चालक साकिर हुसैन (40) निवासी कस्बा थाना तीसगना बरेली घायल हो गए। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अरवल थाना क्षेत्र के  करनपुर गांव निवासी राम रहीस का बेटा पंकज (30) सुबह छोटे भाई अनूप (24) के साथ बाइक से बिलग्राम ट्रैक्टर का सामान लेने गया था। जहां से लौटते समय कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर-हाईवे पर पनेसर गांव के निकट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज रोड पर गिर गया। जिससे दोनों पैर ट्रक से कुचल गए। बाइक चला रहा पंकज हेलमेट नहीं लगाए था।

चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पंकज क ो लखनऊ ट्रामां सेंटर रेफर कर दिया। उधर, संडीला कोतवाली क्षेत्र के  रसूलपुर गांव निवासी सतनू का बेटा गोविंद (25) कताई मिल मे बोलेरो चलाता है। सुबह वह कताई मिल से बोलेरो लेकर संडीला जा रहा था । हरदोई-लखनऊ रोड पर सब्जी मंडी के सामने ट्रक और बोलेरो की भिड़त हो गई। हादसे में गोविंद घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


 संडीला में गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे लखनऊ हरदोई मार्ग पर नई तहसील के पास एक बोलेरो ने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। परंतु हरदोई की ओर से आ रहे एक ट्रक के सामने आ जाने के कारण बोलेरो चालक गाडी पर से नियंत्रण खो बैठा और जिस ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था उसी में पीछे से भिड़ गया। जिससे बोलेरो में बैठे ड्राइवर रसूलपुर निवासी गोविंद (20), भिलारी निवासी कालिंद्री (45) घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गोविंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कालिंद्री का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed