फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sabhi ka samman jarori

मजदूर हो या अधिकारी, सभी का सम्मान जरूरी: बीडी नकवी

Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
sabhi ka samman jarori
बिलग्राम। नगर के राम स्वरूप पटेल महाविद्यालय में शनिवार को सामाजिक चेतना फाउंडेशन की ओर से सामाजिक चेतना चौपाल का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीडी नकवी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व आईपीएस अधिकारी डॉ. बीपी अशोक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौपाल में सामाजिक उत्थान के साथ ही देश की प्रगति के लिए सामाजिक व पारिश्रमिक बराबरी पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीडी नकवी ने कहा कि सभी लोगों को समाज के हर वर्ग व हर स्तर का काम करने वाले व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। जो सम्मान किसी डॉक्टर या इंजीनियर का होता है वही सम्मान एक मजदूर का भी होना चाहिए। जब हम इसको अपने आचरण में ढालेंगे तो वर्गों व व्यक्तियों के बीच की दूरियां स्वत: समाप्त हो जाएंगी। आईपीएस अधिकारी डॉ. बीपी अशोक ने कहा कि शिक्षा प्रगति का एक मात्र रास्ता है, शिक्षित व्यक्ति सामाजिक बराबरी को महत्व देता है। यह आवश्यक है कि हम शिक्षा के साथ ही समाज में समरसता लाने के लिए समानता के भाव को बढ़ावा दें। आयोजक महेंद्र यादव ने कहा कि मजदूर, किसान या अधिकारी, किसी की पहचान सिर्फ उसकी जाति, धर्म या ऊंचे ओहदे से नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर सभी को यथोचित सम्मान दिया ही जाना चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, रामशंकर, इख्लाक खां, शम्सुद्दिन खां व नरेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed