फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rural angry three deaths , police jeep smashed

तीन मौतों पर ग्रामीण भड़के, पुलिस जीप तोड़ी

Mon, 19 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 19 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rural angry three deaths , police jeep smashed

थाना क्षेत्र में अवैध बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली

विज्ञापन
बेकाबू होकर कारण पलट गई, जिससे ट्राली पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मरने वालों के परिजनों और ग्रामीण उग्र हो गए और खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर आ गए।

इस दौरान खफा ग्रामीणों ने सड़क पर जाम कर पुलिस पर पथराव करते हुए एसओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे दो लोग घायल हो गए। करीब पांच घंटे तक हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया।

हरियावां क्षेत्र में मंसूर नगर-खेरिया मार्ग पर ग्राम उचवल तिराहे के पास रविवार की सुबह करीब 7 बजे बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे उस पर सवार मजदूर पिहानी क्षेत्र के ग्राम कुल्लही निवासी ललित (14) पुत्र मैकू, देवेंद्र (17) पुत्र अजय पाल और रघुनाथ (40) पुत्र जोधा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ट्रैक्टर चालक मो. सईद उर्फ गुड्डू (25) पुत्र शफी उल्ला घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी पर मजदूरों परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और बालू माफिया को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को शवों को नहीं उठाने दिया, जिससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद होने लगा।

विवाद बढ़ने पर पुलिस कमियों ने अफसरों को सूचना दे अन्य थानों से फोर्स मंगवा लिया, पर ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं थे। इस दौरान मृतकों के परिवार की महिलाओं ने एसओ हरियावां की गाड़ी का शीश तोड़ दिया। इसके अलावा गाड़ी में लगा वासरलेस भी तोड़ दिया।

भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे राज बहादुर (45) निवासी कोट और जगदीश (60) निवासी कुल्लही घायल हो गए। ग्रामीणों को घायल देख भीड़ और उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। लाठी चार्ज से ग्रामीण इनते उग्र हो गए कि उन्होंने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया।

इस दौरान पीएसी के पहुंचने पर भीड़ को नियंत्रित किया गया। एसडीएम शाहाबाद मंशाराम और सीओ शाहाबाद एलडी भारती मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। करीब पांच घंटे बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।

उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मो. सईद के विरुद्ध एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ हरियावां राकेश गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, गांव के तीन परिवारों ने एक-एक सदस्य को खोने के बाद मातम छाया हुआ है। घटना से क्षेत्र में बालू खनन माफिया और पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed