Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rumor effect: 3541 samples taken for corona investigation

अफवाह का असर : कोरोना जांच को लिए गए रिकार्ड 3541 नमूने

Tue, 27 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Rumor effect: 3541 samples taken for corona investigation
हरदोई। पंचायत चुनाव की मतगणना में अभिकर्ताओं और प्रत्याशियों के कोविड रिपोर्ट के बिना प्रवेश वर्जित होने की अफवाह के बीच जनपद में कोरोना की जांच के लिए नमूना लिए जाने का रिकार्ड गढ़ गया। महज मंगलवार को ही जनपद में 3541 नमूने कोरोना की जांच को लिए गए। इनमें एंटीजेन और आरटी-पीसीआर दोनों ही शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को जनपद में मतदान हो चुका है। अब दो मई से पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारियां प्रशासनिक हलकों में तेजी से चल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया समेत विभिन्न साधनों से यह अफवाह फैल गई कि मतगणना में जाने के लिए अभिकर्ताओं और प्रत्याशियों को कोविड टेस्ट कराना और जांच रिपोर्ट साथ ले जाना जरूरी है।
विज्ञापन

अफवाह इस कदर तेज हुई कि विभिन्न कस्बों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जांच के लिए नमूना देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों में भी चर्चाओं का दौर तेजी से चल निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूरे मामले से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया और फिर दोपहर बाद एडीएम संजय कुमार सिंह की तरफ से स्पष्ट किया गया कि फिलहाल निर्वाचन आयोग से मतगणना अभिकर्ताओं और प्रत्याशियों की कोविड जांच को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
बहरहाल इस सबके बावजूद शाम तक जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 3541 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed