फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 68 lakh released for construction of five routes

पांच मार्गों के निर्माण के लिए 68 लाख रुपये से अधिक जारी

Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rs 68 lakh released for construction of five routes
हरदोई। ढाई सौ से अधिक आबादी वाले गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने के क्रम में शासन ने जिले के पांच मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि पांच मार्गों के निर्माण को 171.46 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। पहली किस्त में 68.58 लाख रुपये अवमुक्त भी किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता को जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। अखबेलपुर संपर्क मार्ग 260 मीटर लंबाई में बनाया जाएगा और इस पर 16 लाख 13 हजार रुपये खर्च होंगे। पेड़थिया से सेमरा संपर्क मार्ग की लंबाई एक किलोमीटर है और इस पर 60 लाख 92 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। घमोइया संपर्क मार्ग की लंबाई 250 मीटर है, जिस पर 15 लाख 75 हजार रुपये, कुंवरपुर वसीठ- जहानीखेड़ा मार्ग से अंजना संपर्क मार्ग की लंबाई 300 मीटर है और इसके निर्माण पर 18 लाख 60 हजार रुपये खर्च होंगे। पिहानी करावां मार्ग से बाबलीपुरवा मार्ग 980 मीटर लंबा है और इस पर 60 लाख 600 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की तीसरी किस्त मिली
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के तहत लोक निर्माण विभाग के खंड एक में नाबार्ड से वित्त पोषित योजना के तहत चार कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में 80 लाख 64 हजार रुपये और दूसरी किस्त के रूप में 1 करोड़ 69 लाख 55 हजार रुपये पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। अब तीसरी किस्त में एक करोड़ 83 लाख 66 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इससे सांडी-शाहाबाद मार्ग से अब्दुल्ला संपर्क मार्ग, पचदेवरा-रामापुर छैया से सिंघापुर मार्ग, ऐगवां रेलवे फीडर से बूढ़ा संपर्क मार्ग, दहेलिया से कटरी छोटपुर संपर्क मार्ग और चंद्रमपुर सिसाला संपर्क मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed