{"_id":"6664ad16c797b896eb0eae04","slug":"rs-349-lakh-will-be-recovered-from-the-videos-salary-in-49-installments-hardoi-news-c-213-1-hra1001-115501-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वीडीओ के वेतन से 49 किस्त में वसूले जाएंगे 3.49 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वीडीओ के वेतन से 49 किस्त में वसूले जाएंगे 3.49 लाख रुपये
विज्ञापन
हरदोई। राज्य वित्त, पंचम वित्त आयोग और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-ग्रामीण) की दुरुपयोग राशि को जमा न कराए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के वेतन से वसूली होगी। 3,49,987 रुपये की वसूली वेतन से 49 किस्तों में की जाएगी। जिला विकास अधिकारी ने वेतन से कटौती और खातों में जमा कराए जाने का आदेश जारी किया है।
विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत गोसवा डोंगा में विकास कार्यों और भुगतान में गड़बड़ी पर प्रधान और पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि पर वसूली की प्रक्रिया शुरु कराई गई है। जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि संडीला के गोसवा डोंगा राज्य वित्त और पंचम वित्त आयोग की दुरुपयोग राशि 99,973 रुपये की 50 प्रतिशत 49,987 रुपये की वसूली तत्कालीन वीडीओ आकाश त्रिपाठी से होगी।
संडीला की ही ग्राम पंचायत मीतौ और लूमामऊ में तैनाती के दौरान वर्ष 2017-18 और 2018-19 में पीएमएवाई के अपात्रों को चयनित कर 4,60,000 रुपये जारी कराते हुए दुरुपयोग किए गए। बताया कि आवास योजना में तत्कालीन और वर्तमान में विकास खंड सुरसा में तैनात वीडीओ आकाश त्रिपाठी से 1,60,000 रुपये की वसूली की जा चुकी है। शेष 3,00,000 रुपये की वसूली होनी है।
विज्ञापन
बताया कि डीएम ने पूरी राशि जमा कराए जाने के आदेश दिए थे। वीडीओ ने राशि जमा नहीं कराई। ऐसे में लूमामऊ और मीतौ की शेष 3,00,000 और गोसवा डोंगा की 49,487 रुपये की वसूली अब वेतन से किस्तों में कटौती कर की जाएगी। इसके लिए 49 किस्त तय की गई हैं। सुरसा बीडीओ को आदेश दिए गए हैं कि वीडीओ आकाश त्रिपाठी का अलग से वेतन बिल तैयार कराते हुए कटौती राशि को संबंधित खातों में जमा कराएंगे।