फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 20 crores received for Pratappur-Bagholi road, work will be speeded up

Hardoi News: प्रतापपुर-बघौली मार्ग के लिए 20 करोड़ मिले, काम होगा तेज

Tue, 30 Apr 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rs 20 crores received for Pratappur-Bagholi road, work will be speeded up
हरदोई। प्रतापनगर-बघौली चौराहा मार्ग के काम में अब धन की कमी आड़े नहीं आएगी। शासन ने स्वीकृति के सापेक्ष दूसरी किस्त में 20 करोड़ रुपये और जारी किए हैं। इससे काम में तेजी आने के साथ ही समय से काम पूरा होने की संभावना है। मार्ग के बन जाने से स्थानीय लोगों के साथ ही कई अन्य जिलों के तीर्थ यात्रियों को मिलाकर एक लाख से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी।
विज्ञापन

प्रतापनगर-बघौली चौराहा मार्ग लखनऊ रोड को जोड़ते हुए माधौगंज होते हुए कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा-इटावा आदि जिलों के तीर्थ यात्री भी इसी मार्ग से विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य आते-जाते हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से कार्ययोजना पर शासन ने 75 करोड़ 27 लाख 12 हजार रुपये की स्वीकृति काफी पहले दे दी थी। इस पर शासन ने पहली किस्त भी जारी कर दी थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरु करा दिया था। शासन ने अब दूसरी किस्त के तौर पर 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। दूसरी किस्त जारी किए जाने का आदेश शासन के अनु सचिव शिव कुमार की ओर से जारी किया गया है। इसमें हरदोई के इस मार्ग सहित सीतापुर और देवरिया के एक-एक मार्ग के लिए भी राशि जारी गई है। दूसरी किस्त जारी होने से सड़क निर्माण के काम में तेजी आएगी। इससे प्रतापनगर से बघौली चौराहा तक मार्ग टू-लेन बन जाएगा और करीब एक लाख लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रतापनगर से बघौली चौराहा तक 20.400 किलोमीटर लंबाई में मार्ग को टू-लेन बनवाया जा रहा है। इस पर आने वाले पुल और पुलिया का भी चौड़ीकरण कराया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से लखनऊ रोड से सीतापुर की ओर जाने व आने वाले लोगों को सफर में आसनी हो जाएगी। काम समय से कराने का पूरा प्रयास है।
एसके मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed