फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 1.27 crore will be spent on roads, ponds and drinking water

Hardoi News: सड़क, तालाब और पेयजल पर खर्च होंगे 1.27 करोड़

Thu, 29 Feb 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.27 crore will be spent on roads, ponds and drinking water
सांडी। नगर पालिका परिषद पार्किंग, जल व गृहकर आदि से होने वाली आमदनी में से लाभ के 1.27 करोड़ रुपये से आगामी वित्तीय वर्ष में विकास कार्य कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। विकास कार्य सभासदों के प्रस्ताव पर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में हुई बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर पालिका की आय और व्यय पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी ने लेखाजोखा प्रस्तुत किया। अधिकारी जयप्रकाश यादव ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 24-25 में गृहकर, जलकर, पार्किंग, लाइसेंस, बाजार-खोखा आदि से करीब 38,37,06,080 रुपये की आय का अनुमान है। 37,09,27,210 रुपये का अनुमानित व्यय होगा। इसमें से लाभांश के 1,27,78,870 रुपया का होगा।
विज्ञापन

कहा कि लाभ के 1,27,78,870 रुपये से नगर का विकास कराया जाएगा। इस पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। विकास कार्यों में सड़क, तालाब, विद्युत, पानी पाइपलाइन, वाटर कूलर आदि काम कराए जाएंगे। सभासद अनिल कुमार ने मोहल्ले में साफ-सफाई न करने वाले सफाई कर्मचारी को हटाए जाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के पेंशन व फंड का भुगतान हो चुका है अब विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सभासद गौरव गुप्ता, गगन गुप्ता, विजय यादव, मुफीद खां, राजू आग्निहोत्री, पीयूष, शकील अहमद, मो. सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed