फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Room showed talent in Thal

थाल सज्जा में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Sun, 25 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 25 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Room showed talent in Thal

आर्य कन्या महाविद्यालय में युवा सप्ताह के अंतिम दिन

विज्ञापन
थाल सज्ज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में दस प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की पूजा देवी प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की पूजा देवी और बीए प्रथम वर्ष की नैंसी गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। इसके बाद पुष्प सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शालिनी सिंह, द्वितीय स्थान पर अंजना सिंह और तृतीय स्थान पर पूजा अवस्थी रही। समारोह में वसंत पंचमी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। जिसके विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य आशा मिश्र ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।

विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत महोत्सव में हिंदी व अंग्रेजी निबंध और हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिंदी कहानी में सपना द्विवेदी प्रथम, कृति गुप्ता द्वितीय और तृतीय स्थान पर सलोनी गुप्ता रही।

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में नेहा त्रिपाठी प्रथम, सपना द्विवेदी व मोनी गुप्ता द्वितीय और कृति गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में नेहा त्रिपाठी प्रथम, सपना द्विवेदी द्वितीय और मधु सिंह तृतीय स्थान पर रही। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रवक्ता सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed