{"_id":"653ffe894a5b1044cb0bb0b7","slug":"roadways-workers-will-protest-on-7th-regarding-their-demands-hardoi-news-c-213-1-hra1002-5891-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मांगों को लेकर सात को विरोध प्रदर्शन करेंगे रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मांगों को लेकर सात को विरोध प्रदर्शन करेंगे रोडवेज कर्मी
विज्ञापन
हरदोई। रोडवेज कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर सात नवंबर को डिपो पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण न हुआ, तो आगे आंदोलन शुरू किया जाएगा।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की सोमवार को रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बैठक हुई। जिसमें क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व पर सात नवंबर को प्रत्येक डिपो पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे। अगर उनकी मांगें नहीं मांनी गईं तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने मांगों के संबंध में बताया कि संविदा चालक व परिचालकों को मानदेय बाजार में महंगाई को देखते हुए दिया जाए, राष्ट्रीयकृत वाहनों पर अनाधिकृत वाहनों का संचालन रोका जाए, निगम की बसों और निजी बसों के लिए निर्धारित वर्तमान यात्रीकर की दरों में असमानता समाप्त की जाए, कर्मचारियों की लंबित विसंगतियों का समाप्त किया जाए, स्थानांतरण नीति में दो वर्ष से कम सेवाकाल वाले कर्मचारियों को शामिल न किया जाए, निगम के सभी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्त के बाद समुचित चिकित्सा की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।