फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways workers the demands

रोडवेज कर्मियों का मांगों को लेकर धरना

Thu, 19 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers the demands

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गुरुवार को बस

विज्ञापन
अड्डा परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया, जिसमें रोडवेज कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन भुगतान की मांग करते हुए विभिन्न मांगों के संबंध में एक ज्ञापन निगम के आला अधिकारियों को भेजा है।

रोडवेज कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होेने पर अगले माह निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। महंगाई भत्ते के बकाया किश्तों के भुगतान देय दिनांक से करने की मांग करते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने तमाम मांगे निगम के अधिकारियों के समक्ष रखीं।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई ने रोडवेज बस अड्डा परिसर में धरना प्रदर्शन कर चेतावनी दिवस मनाया। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि संविदा चालकों को 30 अगस्त 13 के अनुसार न्यूनतम वेतन व भत्ते का भुगतान करने की बात कही।

चालकों व परिचालकों को न्यूनतम वेतन दिए जाने तथा रोडवेज कर्मचारियों को पेंशन भुगतान करने की अपील भी की गई। क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति करने तथा वेतन विसंगति का निस्तारण करने की मांग की।

क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को यदि आठ अप्रैल तक पूरा नहीं किया गया तो नौ अप्रैल को निगम मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में समस्त शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed