{"_id":"68e94caacb2a4995590fc32b","slug":"roadways-will-increase-additional-trips-and-buses-hardoi-news-c-213-1-hra1004-138649-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोडवेज बढ़ाएगा अतिरिक्त फेरे व बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोडवेज बढ़ाएगा अतिरिक्त फेरे व बसें
विज्ञापन
- दिवाली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दिवाली पर रोडवेज परिवहन निगम अतिरिक्त फेरों के साथ बसों का संचालन करेगा। जिले में सबसे अधिक यात्री दिल्ली से आते हैं, ऐसे में दिल्ली रूट पर फोकस अधिक रहेगा।
अन्य रूटों पर भी बसों के अतिरिक्त फेरे और अतिरिक्त बसों का भी संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इनमें कानपुर, लखनऊ और अन्य रूटों पर भी फेरों में 10 फीसदी तक बढ़ोत्तरी की गई है।जिले के तमाम लोग दूसरे प्रदेशों और दूरवर्ती जिलाें में रहते हैं। जो त्योहार से पहले घर आना शुरु कर देंगे।
21 अक्तूबर को दीवाली मनाई जाएगी। ऐसे में 19 और 20 अक्तूबर को 24 घंटे और 21 अक्तूबर को दोपहर तक लोगों का आना बना रहेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि सबसे अधिक यात्री दिल्ली से आवागमन करते हैं, ऐसे में दिल्ली के लिए जो बसें अभी तक 30 फेरें लगाती थी, वह अब 50 फेरें लगाएंगी।
विज्ञापन
लखनऊ, फर्रुखाबाद और कानपुर जाने वाली बसें 20 के सापेक्ष 30-30 फेरे लगाएंगी। हरदोई डिपो के अंतर्गत अनुबंधित बसों के भी चक्कर बढ़ा दिए जाएंगे। हरदोई डिपों के अंतर्गत एयर कंडीशन गाड़ियां हैं, इनमें चार गाड़ियां वाराणसी के लिए संचालित होती हैं जबकि अन्य बसें दिल्ली के लिए चल रहीं हैं। चूंकि दिल्ली से यात्रियों का आना अधिक होता है, ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली के लिए संचालित कर दिया जाएगा।