{"_id":"65c3c2b95b0218358c0a0c5b","slug":"road-will-be-built-till-sandi-chc-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110237-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांडी सीएचसी तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांडी सीएचसी तक बनेगी सड़क
Wed, 07 Feb 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को ब्लाक सभागार में हुई। बैठक में एक करोड़ 92 लाख पचास हजार रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाने पर सहमति बनी। ब्लाक परिसर में सभागार और कांफ्रेंस रूम का निर्माण भी नए सिरे से कराया जाएगा। सांडी सीएचसी तक सड़क भी बनेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी विवेकानंद ने विकास कार्याें के प्रस्ताव पेश किए। इनमें हरदोई मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी तक संपर्क मार्ग के लिए खड़ंजे का निर्माण, गोशालाओं में पानी की टंकी का निर्माण, ब्लाक परिसर में सभागार और कांफ्रेंस रूम बनाए जाने के प्रस्ताव शामिल हैं।
कई ग्राम पंचायतों में नाली-खड़ंजे का निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव भी पारित हुए। कुल एक करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। बैठक में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी, दयानंद शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डा. अखिलेश वाजपेयी आदि मौजूद रहे। बैठक में आलोक सिंह, शशांक मिश्रा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।