{"_id":"651ef429c26611754c07a5a6","slug":"road-not-built-even-after-commissioners-instructions-villagers-upset-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4627-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कमिश्नर के निर्देश के बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कमिश्नर के निर्देश के बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। कमिश्नर के निर्देश के बावजूद एक साल बाद भी नौगांवा गांव में सड़क निर्माण नहीं हुआ। बरसात में लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।
हरपालपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बरहुली जो कि रामगंगा नदी के मुहाने पर बसी है। बाढ़ राहत कार्यों का एक साल पूर्व जायजा लेने आई कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के निर्देश के बाद भी विकास विभाग ने निर्माण नहीं कराया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या बनी हुई है। गांव में मात्र दो-तीन मार्ग हैं।
कमिश्नर के आदेश के बाद एक मार्ग का तो निर्माण करा दिया, लेकिन गांव से विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण बहुत बदहाल है। इसके चलते स्कूली बच्चों को आवागमन में बहुत दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण धन देवी, सविता, राम दुलारी व छोटे ने कहा कि बरसात में रास्ता दलदल बन जाता है। गांव में सरकारी विद्यालय है, बरसात के समय अधिक वर्षा हो जाने पर स्कूली बच्चे और अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
रास्ता सही न होने के कारण बीमार को इस मार्ग से चारपाई में लिटाकर ले जाना पड़ता है। प्रधान लक्ष्मी व सचिव सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की जानकारी बीडीओ को दी जा चुकी है। अतिक्रमण हटते ही कार्य कराया जाएगा। एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया मामला संज्ञान में है जल्द अतिक्रमण हटवाकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।