फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   road construction

पिहानी-चपरतला मार्ग के लिए 14 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत

Sun, 01 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
road construction
हरदोई। पिहानी क्षेत्र के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद के सबसे खराब मार्गों में शामिल पिहानी-चपरतला मार्ग के जल्द निर्माण की उम्मीद है। 13 किलोमीटर 200 मीटर लंबी सड़क के सुधार के लिए 13 करोड़ 87 लाख 41 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन ने अनुमोदित किया है।
विज्ञापन

पिहानी-चपरतला मार्ग जिला मुख्यालय को नेशनल हाईवे (लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24) से जोड़ता है। पिहानी और इसके आसपास के 100 गांवों के लोग राजमार्ग पर पहुंचने के लिए पिहानी-चपरतला मार्ग से गुजरते हैं। पिहानी से चपरतला की दूरी 17 किलोमीटर है। इसमें 13 किलोमीटर सड़क में बेहिसाब गड्ढे हैं। अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश भी मार्ग निर्माण कराने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने मार्ग की दशा सुधारने के लिए प्रस्ताव भी शासन को भेजा था। शासन की व्यय वित्त समिति ने 13 करोड़ 87 लाख 41 हजार रुपये का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया है। विभाग के नोडल अधिकारी वीके चौधरी ने बताया कि शासन से प्रस्ताव अनुमोदित होने की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों ने दी है। शासनादेश जारी होते ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बनने से सहातदनगर सहित 100 गावों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इनमें भोगियापुर, जाजूपारा, डर्राबुखारपुर, सलेमपुर, जहानीखेड़ा, पतौनमिश्र, हर्रेया, नरधिरा, भरौना, रसूलापुर, बहादुरनगर, गोखलिका समेत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डेल पंडरवा, बहिरमा, अंबारी, जलालपुर गोपी, महमूदपुर सरैंया आदि गांवों के लोगों को पिहानी, शहर जाने में भी आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed