{"_id":"657361c5bea22a91cb0e176c","slug":"rizvi-fighter-barahi-and-mahuadanda-won-the-match-hardoi-news-c-213-1-hra1002-7656-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रिजवी फाइटर बराही और महुआडांडा ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रिजवी फाइटर बराही और महुआडांडा ने जीते मैच
विज्ञापन
भरावन। आजाद हिंद क्रिकेट क्लब बनी के मैदान पर पीयूष त्रिपाठी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल में रिजवी फाइटर बराही व महुआडांडा टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल रिजवी फाइटर बराही व रेड वारियर्स बनी टीम के बीच खेला गया। रिजवी फाइटर बराही के कप्तान शान हैदर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड वारियर्स बनी के कप्तान राजीव सिंह के नेतृत्व में टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी। रिजवी फाइटर बराही के खिलाड़ी अयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भरावन व महुआडांडा के बीच खेला गया। महुआडांडा के कप्तान अंकित यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भरावन के कप्तान आशुतोष पांडेय की टीम ने 9 विकेट खोकर 101 ही बना सकी। महुआडांडा के खिलाड़ी सोनू मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
समिति के वरिष्ठ सदस्य जयप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। शनिवार को अतरौली व महुआडांडा और छतिहा व रिजवी फाइटर बराही के बीच सेमीफाइनल का मैच खेले जाएंगें। समिति के अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, बलराम सिंह, रितिक सिंह, ध्रुव तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, शिवेंद्र द्विवेदी, आयुष पांडे, शिवम सिंह मौजूद रहे।