फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Riya came to Baba Neem Karoli Ashram from Texas

Hardoi News: टेक्सास से बाबा नीम करोली आश्रम आईं रिया

Sun, 04 Aug 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Riya came to Baba Neem Karoli Ashram from Texas
सांडी। बाबा नीम करोली के सद्साहित्य से प्रभावित होकर अमेरिका के टेक्सास शहर से रिया एलिजाबेथ यहां कस्बा स्थित बाबा नीम करोली आश्रम आईं। आश्रम में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

टेक्सास से आईं रिया ने बताया कि बाबा नीम करोली की पुस्तक अमेरिका के एक पुस्तकालय में साथी रामदास के सानिध्य में पढ़ी तो इससे वह काफी प्रभावित हो गईं। भारत आने पर उन्होंने बाबा के कैंची धाम सहित अन्य आश्रमों में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। बताया कि 17 सितंबर तक अयोध्या में पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जाएंगी। इसके बाद अमेरिका वापस जाएंगी।
विज्ञापन

बताया कि वह अमेरिका में एक सामाजिक संस्था में काम करती हैं। भारत वर्ष के गांवों और स्थानों का भ्रमण कर यहां भौगोलिक स्थिति, रहन-सहन व आपसी प्रेमभाव व पूजा-पद्धति से काफी प्रभावित हैं। नगर के मोहल्ला नौशहरा स्थित बाबा नीम करोली आश्रम के बाबा रंगनाथ स्वामी से आशीर्वाद लिया और आश्रम की प्रशंसा की। भक्त पंकज अग्निहोत्री के घर पर विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed