फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Retribution politics happening in UP

यूपी में हो रही प्रतिशोघ की राजनीति

Sat, 10 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Retribution politics happening in UP
हरदोई। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बदले की राजनीति हो रही है। सबका साथ, सबका विकास का नारा सरकार के कार्यों में नहीं दिखता है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में तमंचा लोकतंत्र देखने को मिला। उत्तर प्रदेश में अभी किसी से गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन मुलाकात और बतचीत सबसे हो रही है। प्रदेश के हित में जो भी होगा वह निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत करने आए संजय सिंह ने बताया कि एक माह में एक करोड़ लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियां बताई जाएंगी। मिस्डकॉल और एप के जरिए पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जा सकती है, पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा सकती है तो यह उत्तर प्रदेश में भी ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन

बीते दिनों ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव से हुई मुलाकात पर आप सांसद ने कहा कि गठबंधन की बात पार्टी नेतृत्व तय करेगा।
उन्होंने कह कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सीधे जनता से कराए जाने चाहिए। पंचायत चुनाव में यूपी में तमंचा लोकतंत्र देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद प्रेमी, सह प्रदेश प्रभारी बृज कुमारी, मिशन आत्मसंतुष्टि के संयोजक राजवर्धन सिंह राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों पर पहले आपस में तय कर लें
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि साक्षी महाराज ने बयान दिया था कि पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। फिर मोहन भागवत ने बयान दिया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। अब सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून ला रही है। उन्होंने कहा कि पहले आपस में तय कर लें कि कितने बच्चे पैदा करना ठीक है। दो से अधिक बच्चों के अभिभावकों को नगर निकाय चुनाव लड़ने से वंचित किए जाने की जगह विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने से वंचित करने का नियम बनाना चाहिए।

छह माह बाद यूपी से केंद्र के मंत्री भी हटेंगे
आप नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव होने के बाद वहां से केंद्र सरकार के ज्यादातर मंत्रियों को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि यही उत्तर प्रदेश में भी होना है। दावा किया कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल यूपी के मंत्री भी हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed