{"_id":"64d13c8db41aed5fb201b936","slug":"response-sought-from-kachhuna-kothawan-and-sandi-bdos-hardoi-news-c-213-1-hra1001-1839-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कछौना, कोथावां व सांडी बीडीओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कछौना, कोथावां व सांडी बीडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन
हरदोई। सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (एसएलडब्ल्यूएम) के कामों में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। अब तक का लक्ष्य पूरा न करने व 60 प्रतिशत कम राशि खर्च करने पर कछौना, कोथावां व सांडी के बीडीओ से जवाब तलब किया है। सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन में कराए जा रहे कार्यों में शासनादेश का पालन सुनिश्चित किया जाए। गड़बड़ी पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में सोमवार शाम को ग्राम्य विकास व पंचायतीराज विभाग की बैठक में योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की। एसएलडब्ल्यूएम में शासन की ओर ब्लॉकवार तय लिमिट व खर्च में विकास खंड कछौना को 2,89,58,400 में से 1,84,58,721 रुपये खर्च होने व प्रगति 47.38 प्रतिशत, कोथावां को 3,45,04,200 में से 1,96,67,756 रुपये खर्च व प्रगति 57 प्रतिशत और सांडी को 26,44,500 में से 12,92,279 रुपये खर्च होने व प्रगति 49.87 प्रतिशत होने पर नाराजगी जाहिर की। इसी के साथ मासिक लक्ष्य की पूर्ति न करने वाले बीडीओ से भी नाराजगी जाहिर की। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अवशेष गांवों की कार्ययोजना दो दिन के अंदर तैयार कराने के निर्देश दिए।
कहा कि लाभार्थियों से संवाद कर व्यक्तिगत शौचालयों के क्रियाशील व सामुदायिक शौचालयों का काम जल्द पूरा कराकर सक्रिय किए जाएं। रिकवरी रिर्सोस सेंटर का काम जल्द पूरा किया जाए। वर्ष 2022-23 के सेंटरों का तहसीलदारों के माध्यम से सत्यापन कराया जाए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीडीओ अरविंद कुमार सिंह, पीडी गजेंद्र तिवारी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।