फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Response sought from city CDPO, supervisor

Hardoi News: शहर सीडीपीओ, सुपरवाइजर से जवाब-तलब

Fri, 16 Feb 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Response sought from city CDPO, supervisor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और नियमित निरीक्षण में लापरवाही मिली है। इस पर उन्होंने शहर परियोजना की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान पर रोक लगाई गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने कार्रवाई शहर परियोजना के चार आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी पर की है। उन्होंने शहर परियोजना के वार्ड-24 के बहरा सौदागार प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का निरीक्षण किया। केंद्र पर कार्यकर्ता सरोज कुमारी और सहायिका सुषमा वर्मा मिलीं, लेकिन बच्चे नहीं थे। यहीं पर आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय पर कार्यकर्ता सुधा शुक्ला और सहायिका अरुणा शुक्ला गैरहाजिर मिलीं। वहीं केंद्र पर बच्चे भी नहीं थे।
विज्ञापन

बताया कि प्राथमिक विद्यालय रेलवेगंज में आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय के निरीक्षण में कार्यकर्ता संगीता श्रीवास्तव गैरहाजिर थीं। सहायिका मंजू देवी मौजूद थी, केंद्र पर कोई भी अभिलेख नहीं मिला। रेलवेगंज प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र का चार्ज भी संगीता श्रीवास्तव के पास है। यहां पर सहायिका कुसुमलता भी गैरहाजिरी थीं और बच्चे भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवेगंज की नई बस्ती केंद्र पर एक भी बच्चा नहीं था। बताया कि शहर परियोजना अधिकारी का कार्यभार देख रही सुपरवाइजर नीतू वर्मा और सुपरवाइजर से जवाब-तलब किया गया है। चेतावनी दी गई है कि साक्ष्य सहित जवाब न आने आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed