{"_id":"65469b4f5b7c8d75e5adeeb0149f7c51","slug":"resolve-problems-of-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ टीचरों की समस्याएं सुलझाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ टीचरों की समस्याएं सुलझाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में संघ के
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने कहा कि बीएसए से मिलकर टीचरों की समस्याओं का निदान करा
दिया गया है। जिले में वर्षों से पदोन्नतियां बाधित थीं, बीएसए द्वारा पहल
करते हुए प्रदेश में सर्व प्रथम पदोन्नतियां की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि टीचरों के हितों की जो भी समस्याएं थी, उनका निस्तारण बीएसए से मिलकर करा दिया गया है। कहा कि वर्ष 09 के बाद एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नति होना एक गौरव की बात है।
महामंत्री संतोष अग्निहोत्री ने कहा कि मिड-डे मील की कनवर्जन कास्ट अनियमित प्राप्त हो रही है। बीएसए से मिलकर इसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपदीय कार्य समिति ने निर्णय लिया कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद में ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री से जनपद स्तर तक प्रत्येक पदाधिकारी एक-एक स्कूल को गोद लेकर आदर्श विद्यालय बनाने का कार्य करेंगे।
प्रांतीय महामंत्री से मांग की गई कि जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति शासन स्तर से पैरवी करके कराने का कष्ट करें। प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी ने बताया कि चयन वेतनमान प्राप्त टीचरों को 17,140 का लाभ नहीं मिल रहा है। संगठन प्रयास करके एक दिसंबर को आदेश शासन से जारी करा दिया है।
अब यह लाभ इन सभी टीचरों को प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय संगठन ने पदोन्नतियाें के लिए प्रदेश सचिव से अनुमति प्राप्त करके कोर्ट में स्थगन आदेश समाप्त करने के लिए याचिका दायर कर दी है। त्यागी ने बताया कि रोस्टर समाप्त कराने के संबंधित आदेश शीघ्र ही शासन से जारी कर दिया जाएगा।
कहा कि समस्या का समाधान न होने पर 18 फरवरी से सरकार के खिलाफ क्रमिक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र तिवारी, ईश्वरचंद्र वर्मा, ललित शुक्ला, राजेश वर्मा, अश्वनी मिश्रा, ओमकांत अग्निहोत्री, जंडैल सिंह आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता सुनीता त्यागी ने और संचालन संतोष अग्निहोत्री ने किया।