{"_id":"67fd4fc360442ceed50cdac1","slug":"report-on-two-for-tearing-hoardings-on-ambedkar-jayanti-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129745-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आंबेडकर जयंती की होर्डिंग फाड़ने में दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आंबेडकर जयंती की होर्डिंग फाड़ने में दो पर रिपोर्ट
Mon, 14 Apr 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर। बरनई चतरखा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की होर्डिंग फाड़ने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बरनई-चतरखा गांव में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर ग्रामीणों ने गांव में प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगवाई थी। रविवार को गांव के कुछ लोगों ने होर्डिंग फाड़ दी थी। जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया था। गांव निवासी लालाराम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही गोलू व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र बताया एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।