{"_id":"643af8c676af118e55071fc6","slug":"report-on-three-including-husband-in-inducing-suicide-hardoi-news-c-12-1-181950-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आत्महत्या उत्प्रेरण में पति समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आत्महत्या उत्प्रेरण में पति समेत तीन पर रिपोर्ट
Sun, 16 Apr 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
दस दिन पूर्व महिला ने फंदा लगाकर दे दी थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के मलौथा गांव में 10 दिन पूर्व महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति, सास व ननद के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मुकदमा दर्ज किया है।
लोनार थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी रामतीर्थ ने रिपोर्ट लिखाई कि उसकी बहन रिंकी (22) की शादी 10 वर्ष पूर्व हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी विपिन से हुई थी। शादी के बाद से ही पति विपिन, सास रामरती और ननद पिंकी दहेज में एक सोने की चेन व मोटरसाइकिल की मांग कर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। यह बात मृतका ने अपने मायके वालों को बताई तो मायके पक्ष ने आकर सुलह समझौता कराया। पांच अप्रैल को उसकी बहन का शव बरामदे में में फंदे पर लटकता पाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।