{"_id":"5fb55a0f8ebc3eefb700bebc","slug":"report-on-four-workers-of-nazrat-on-gambling-hardoi-news-knp59488719","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने पर नजारत के चार कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलने पर नजारत के चार कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तहसील में नायब नाजिर के कार्यालय में जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने के मामले में एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने नजारत कार्यालय के चार चतुर्थश्रेणी कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी तीन कर्मियों के निलंबन की संस्तुति की गई है। मंगलवार को तहसील परिसर में स्थित नायब नाजिर कार्यालय में नजारत के चतुर्थश्रेणी कर्मियों का जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
एसडीएम के निर्देश पर इस मामले मेें कोतवाल शिव शंकर सिंह ने नजारत विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वहीद, अमित, इरशाद व एहतेशाम के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि तीन कर्मियों के निलंबन के लिए डीएम को संस्तुति भेजी गई है। जबकि एहतेशाम से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।