फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on four including father and son in murder of farmer

Hardoi News: किसान की हत्या में पिता-पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट

Mon, 03 Feb 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 03 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Report on four including father and son in murder of farmer
फोटो-13-घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी नीरज कुमार जादौन। संवाद
विज्ञापन

- एसपी ने घटनास्थल का शनिवार देर रात किया निरीक्षण
- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ निजामपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। बेरुआ निजामपुर में ईंट से चेहरा और सिर कुचलकर वृद्ध किसान की हत्या किए जाने के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र ने रंजिश में हत्या किए जाने की बात कही है। घटना की जानकारी पर शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर पुलिस को खून से सनी ईंट भी मिली है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ निजामपुर निवासी मोहनलाल (70) खेती करने के साथ ही मवेशी खरीदने बेचने का काम भी करते थे। उनके पुत्र राजीव के मुताबिक शुक्रवार की रात मोहनलाल रोज की तरह गांव में ही अंकुल सैनी के खेत में बने बंगले में सोने के लिए गए थे। शनिवार को वह वापस घर नहीं आए और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ रहा। शनिवार देर शाम कुछ ग्रामीणों ने मोहनलाल का रक्तरंजित शव अरविंद के खेत में पड़ा होने की जानकारी दी। इसके बाद घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि राजीव की तहरीर पर गांव के ही लवकुश, उसके पुत्र सचिन, गांव के ही सरनाम उर्फ कबाड़ी व कपिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के बाद शव छिपाने की धाराएं भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन




इनसेट
अलग अलग बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने अलग अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की है। हत्या से पहले लूट किए जाने के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि मोहनलाल के पास दो से तीन लाख रुपये हर वक्त रहते थे। घटना के समय रुपये पास में होने की पुष्टि नहीं हुई है,लेकिन इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। इसके अलावा मृतक की पोती और आरोपियों में से एक के बीच वाट्सअप पर लगे स्टेटस पर टिप्पणी किए जाने पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
खोजे नहीं मिला मृतक का मोबाइल, अब सीडीआर का इंतजार
घटना के बाद राजीव ने पुलिस को बताया था कि पिता मोहनलाल के पास मोबाइल फोन था। मोबाइल फोन स्विचऑफ है। शनिवार देर रात घटनास्थल पर मोबाइल तलाशने के लिए पुलिस ने कई घंटे तक अभियान चलाया था, लेकिन फोन नहीं मिला। अब मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से अहम सुराग मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed