{"_id":"63fe4e4031d05a5dc30be994","slug":"report-on-four-including-contractor-in-black-marketing-of-ration-hardoi-news-c-12-1-102538-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राशन कालाबाजारी में ठेकेदार सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राशन कालाबाजारी में ठेकेदार सहित चार पर रिपोर्ट
Wed, 01 Mar 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी में ठेकेदार सहित चार पर रिपोर्ट
- वितरण के पूर्व ही गायब कर दिया गया दो बोरी खाद्यान्न
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकानों पर खाद्यान्न की कालाबाजारी में ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पूर्ति निरीक्षक पुष्पकांत यादव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि ट्रक ड्राइवर रियाज अहमद निवासी तकिया मीन नगर अजिगवां थाना संडीला ने एफसीआई गोदाम से 354 बोरी चावल भरावन के कोटेदार सुशीला व साड़ा दखिलौल के कोटेदार श्रीराम को वितरित करने के लिए निकला था।
भरावन में कोटेदारों को 352 बोरी चावल दिया, तो कोटेदारों ने ट्रक को 23 फरवरी को थाने पर खड़ा करा दिया था। मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर ट्रक पर रखी बोरियों की गिनती व तौल कराई गई। इसमें दो बोरी चावल कम निकला। ट्रक चालक के अनुसार अतरौली रोड़ पर संडीला के ठेकेदार के कहने पर धर्मकांटा पर दो बोरी चावल उतार दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मेसर्स विजेंद्र सिंह, ललित गुप्ता, ठेकेदार प्रतिनिधि निर्दोष शास्त्री और ट्रक ड्राइवर रियाज के खिलाफ राशन की कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।