फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on four for extorting money by posing as drug inspector and health department official

Hardoi News: ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बनकर वसूली करने में चार पर रिपोर्ट

Sat, 28 Sep 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Report on four for extorting money by posing as drug inspector and health department official
मल्लावां। ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोरों की जांच करने का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोरों के संचालकों की तहरीर पर पुलिस ने एक को नामजद करते हुए महिला समेत तीन अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों पर ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बनकर कुछ लोग जांच कर रहे थे। यह लोग मेडिकल स्टोर संचालकों को धमकाकर अवैध वसूली कर रहे थे। बृहस्पतिवार रात मेडिकल स्टोर संचालक जसवंत, अवधेश, राकेश, अशोक, नीरज आदि ने मल्लावां कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में बताया कि नेवादा परस निवासी सूरज तिवारी अपने साथ दो युवकों और एक महिला को लेकर मेडिकल स्टोर पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

महिला को स्वास्थ्य विभाग का ड्रग इंस्पेक्टर बताकर जांच की गई। कार्रवाई न करने की बात कहकर रुपयों की मांग की गई। कुछ लोगों को कार्रवाई के लिए धमकाते हुए रुपये भी वसूले गए। कुछ लोगों ने संदेह होने पर इन लोगों से पूछताछ शुरू की तो यह लोग कार से भाग गए। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed