{"_id":"667daca4071b04d7c406ac4f","slug":"report-on-former-member-of-district-panchayat-for-cutting-government-trees-hardoi-news-c-213-1-hra1001-116282-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सरकारी पेड़ काटने पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सरकारी पेड़ काटने पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बघौली। सरकारी पेड़ काटने के आरोप में बघौली थाना पुलिस ने जिला पंचायत के पूर्व सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट की है। पुलिस ने यह रिपोर्ट क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
बघौली थाना क्षेत्र के लोनारपुरवा मजरा बीकापुर निवासी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य जयराम वर्मा पर क्षेत्रीय लेखपाल ने सरकारी पेड़ काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में जयराम वर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था।
बीकापुर के लेखपाल आशीष कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि जयराम ने 24 जून को तालाब की जमीन पर खड़े यूकेलिप्टस के 26 पेड़ चोरी से काट लिए हैं। इससे सरकारी संपति को नुकसान पहुंचा है।