फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on 30 nominated including BSP leader, 150 unknown

Hardoi News: बसपा नेता समेत 30 नामजद, 150 अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 11 Jun 2024 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Report on 30 nominated including BSP leader, 150 unknown
पाली। पाली कस्बे में राजनीति चमकाने को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने फिर सख्ती दिखाई है। पाली प्रभारी निरीक्षक एके राय की तहरीर पर बसपा नेता राजवर्धन सिंह उर्फ राजू, निजी सुरक्षा कर्मी आशीष तिवारी, सहयोगी विनीत सिंह और आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए गए अनुज सिंह के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर 26 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है उनमें पाली थाना क्षेत्र के बसेलिया निवासी राकेश सिंह, रामकुमार, राजू उर्फ राघवेंद्र, दिनेश सिंह, राम बहादुर, आलाेक, सचिन सिंह, श्याम मोहन सिंह, रमेश, ओमवीर, विनय, सोनू, विजय, श्याम सिंह, नीलू, अभय प्रताप, संदीप, अतुल सिंह, आकाश सिंह,बिरुआपुर निवासी सर्वेश सिंह, रमुआपुर निवासी पवन कुमार उर्फ पुजारी सिंह, अमित, नाने, हाजीपुर निवासी सुशील सिंह और इस्माइलपुर निवासी उत्तम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन




इन सभी के खिलाफ बलवा, धारा 144 के उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला भी दर्ज हुआ है। मौके से पुलिस को चार मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस को बसपा नेता के करीबियों के पास से वायरलेस वॉकी-टॉकी भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed