फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on 23, including Pradhan for taking out Vijay procession

विजय जूलूस निकालने पर प्रधान समेत 23 पर रिपोर्ट

Tue, 04 May 2021 06:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Report on 23, including Pradhan for taking out Vijay procession
रोक के बावजूद विजय जुलूस निकालने व उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान समेत 11 लोगों को नामजद करते हुए 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ राजेश राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शासन की ओर से इस बार विजय जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन

इधर सोमवार को मतगणना पूरी होने के बाद प्रधान पद पर विजयी घोषित किए गए पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी मोइद्दीन उर्फ बाबा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ न सिर्फ विजय जुलूस निकाला, बल्कि जुलूस में सोशल डिस्टेंसिंग व कोराना गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने जुलूस का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने प्रधान समेत 11 लोगों को नामजद करते हुए 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एसओ राजेश राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर विजय जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच कराई गई। जांच में वीडियो सही पाया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान मोइद्दीन उर्फ बाबा प्रधान, अलाउद्दीन, निजामुद्दीन, जलालुद्दीन, शमसुद्दीन, अली वारिस, अतीक, जमाल, तौफीक, खलील व फिरोज समेत 12 अज्ञात के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed