{"_id":"654e7a780a488f0b740ff524","slug":"report-on-18-including-six-named-in-misbehavior-with-forest-personnel-hardoi-news-c-213-1-hra1001-6372-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वन कर्मियों से अभद्रता में छह नामजद सहित 18 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वन कर्मियों से अभद्रता में छह नामजद सहित 18 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
भरावन। क्षेत्र के भेरिया गांव में बिना लाइसेंस के चल रहीं दो आरा मशीनों को उखाड़ने गई वन विभाग की टीम से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के मामले में छह लोगों को नामजद करते 18 लोगों के विरुद्ध अतरौली पुलिस ने वन दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
कोथावां के वन दरोगा सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अतरौली थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार को साढ़े सात बजे हरैया के मजरा भिरिया में बिना लाइसेंस के संचालित आरा मशीनों को उखाड़ने के लिए टीम के साथ गए थे।। कहा है कि भिरिया में रामसागर व संजय की आरा मशीन संचालित मिली थी। कहा है कि टीम आरा मशीनों को खोलकर उठाने की प्रक्रिया कर रही थी, इसी दौरान भिरिया निवासी कल्लू के साथ हरैया निवासी पीयूष, गीताराम, उमरिया निवासी मनोज यादव आदि अपने साथियों के साथ आ गए।
वन दरोगा ने बताया है कि बिना लाइसेंस की आरा मशीनों के परिसर का रास्ता बंद कर दिया और दो बैलगाड़ियों को पुवाल से भरकर खड़ा कर दिया था। इन लोगों ने लाठी-डंडों व शस्त्रों के साथ पूरी टीम को घेर लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार सिंह व वन रक्षक कुंवर पाल सिंह, चंद्रमा माली, पंकज कुमार मार्शल टीम में शामिल थे। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ल ने बताया कि छह नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।