फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of kidnapping and disappearance of a young man

Hardoi News: अपहरण कर युवक को गायब करने की रिपोर्ट

Sun, 30 Jun 2024 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Report of kidnapping and disappearance of a young man
संडीला। काम दिलाने के बहाने युवक को लुधियाना ले जाया गया। इसके बाद से युवक का सुराग नहीं मिला। ले जाने वाले शख्स ने भी युवक की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के गौसा मजरा गदौरा निवासी लल्ली ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी सुमित की रिश्तेदारी उसके गांव में है। इसके कारण सुमित का गांव आना जाना रहता है। आरोप है कि आठ माह पहले सुमित लल्ली के पति असलम को लुधियाना में काम दिलाने के बहाने लेकर गया था। जब लल्ली ने अपने पति से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की तो बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इस पर लल्ली ने पति के बारे में सुमित से जानकारी मांगी तो सुमित ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। लल्ली को आशंका है कि पति का अपहरण कर उसके साथ कोई अनहोनी की गई है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सुमित के खिलाफ अपहरण कर युवक को गायब कर देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed