फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of culpable homicide on three policemen including inspector

Hardoi News: दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Tue, 04 Jul 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 04 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Report of culpable homicide on three policemen including inspector
माधौगंज। बीती 26 जनवरी को मारपीट के मामले में जांच के लिए पहुंची पुलिस से विवाद के दौरान महिला की गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में एक दरोगा और दो सिपाहियों पर न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




न्यायालय में दायर किए गए वाद में माधौगंज खाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मलिखान ने कहा कि 5 जनवरी को उसके खिलाफ थाने में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में 26 जनवरी की दोपहर में उपनिरीक्षक मोहर सिंह, सिपाही अनुराग पांडेय और एक अन्य सिपाही उसके घर पर आए थे।
विज्ञापन

उसके बाद उसे पकड़ कर उसकी पिटाई की थी। यह देखकर उसकी मां रामवती उसे बचाने के लिए आ गई थी। इस पर दरोगा ने धक्का मार दिया था। गिरकर रामवती की मौत हो गई थी। इस मामले में थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया था। उसके बाद अदालत के आदेश पर उपनिरीक्षक व दो सिपाहियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed