फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of assault and robbery registered on the complaint of IGRS

Hardoi News: आईजीआरएस की शिकायत पर मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Aug 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Report of assault and robbery registered on the complaint of IGRS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संडीला। कोतवाली क्षेत्र में एक माह पूर्व बागवान के साथ हुई मारपीट व लूट के मामले में बुधवार को पुलिस ने आईजीआरएस की शिकायत पर एक नामजद सहित छह अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम आबिदखेड़ा मजरा जमकुरा निवासी राम दयाल ने आईजीआरएस के माध्यम से एसपी से शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब पांच बजे संडीला के मोहल्ला इमालियाबाग से फिरोज का लोडर बुक करके ग्राम मवई आम लेने जा रहा था आम खरीदने के लिए एक लाख रुपये भी थे।
विज्ञापन

रुपयों को देखकर फिरोज व इनके एक अज्ञात साथी की नियत खराब हो गयी। फोन करके चार अन्य अज्ञात लोगों को बुला कर डाला में बैठा लिया। जैसे ही डाला ग्राम मल्हेरा के पास पहुंचा तो डाले को रोककर सभी एक साथ मारने-पीटने लगे जब इस बात का विरोध किया तो सरिया से वार कर दिया जिससे बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मरा समझ कर सभी एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। जब उसे होश आया और फोन कर अपने भाई को बुलाया। संडीला कोतवाली गए जहां उसका मेडिकल कराया गया। मगर रिपोर्ट नही लिखी गई। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि लूट व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed